टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा इनामी , फरारी , स्थाई वारंटियों को पकडने हेतु निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन मे थाना वल्देवगढ पुलिस द्वारा दिनांक 19.09.2023 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना कुडीला का ईनामी स्थाई वारंटी उत्तम लोधी पिता रामचरन लोधी उम्र 40 साल निवासी बरगुवार मौने का खेरा का अपने गांव में घूम रहा है। जो सूचना से थाना प्रभारी को जरिए मोबाईल अवगत कराया गया जो उनके द्वारा निर्देशित करने पर न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी होने से उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जामा तलाशी ली गयी जामा तलाशी में आरोपी उत्तम लोधी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिन्दा कारतूस अवैध रूप से रखे पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी उक्त के विरूद्ध अप.क्र. 377/23 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया। उक्त वारंटी पर थाना कुडीला के प्रकरण क्र. 82/16 के स्थायी वारंट में 2,000 हजार रू.का इनाम घोषित था। उक्त स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में उनि.अमित साहू थाना प्रभारी बल्देवगढ़, उनि. संदीप चौधरी चौकी प्रभारी देवरदा, प्रआर0 48 मनोज मिश्रा, प्रआर. 291 राजेश राय, प्रआर. 306 रज्जन रैकवार, आर. 360 माधव सिंह, आर. 424 नरेन्द्र, आर. 352 राहुल, आर. 198 महेन्द्र, आर. 617 झल्लू प्रसाद, आर. 13 चन्द्रभान, म.आर. 491 रजीना, म.आर. 701 रिया, सैनिक 138 काशीप्रसाद पाण्डेय की विशेष भूमिका रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

