टीकमगढ़। बल्देवगढ़ विकासखंड के ग्राम बनेरा निवासी एक बिजली उपभोक्ता को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करना भारी पड़ रहा है। संबंधित कर्मचारी उस पर दबाव बना रहे हैं कि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की है तो अब तुम शिकायत ही कर लो, करीब डेढ़ -दो महीने से उसकी बिजली का कनेक्शन कटा हुआ है जिसके चलते बिजली उपभोक्ता लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों सहित जिला प्रशासन आदि के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसकी एक नहीं सुनी जा रही है बिजली उपभोक्ता ने खरगापुर क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री राहुल सिंह लोधी सहित जिला कलेक्टर और बिजली विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि मेरी बिजली का कनेक्शन कराया जाए इस संबंध में उपभोक्ता द्वारा कलेक्टर सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को आवेदन भी दिए जा चुके हैं उसके बाद भी उसका कनेक्शन नहीं किया गया और ना ही सीएम हेल्पलाइन से उसका आज तक निराकरण हुआ है। बल्देवगढ़ से लगे समीपस्थ ग्राम बनेरा निवासी मुन्नालाल पुत्र लखन लाल विश्वकर्मा ने प्रेस को लिखित रूप से एवं मौखिक रूप से जानकारी देते हुए बताया कि मेरे द्वारा जब लाइनमैन की पैसे लेने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की गई जिससे लाइनमैन गुस्सा गए और उसी के चलते उन्होंने मेरा बिजली का कनेक्शन काट दिया जब उनसे जोड़ने को कहा गया तब उन्होंने कहा कि अब तुम शिकायत ही कर लो और तभी से मेरा बिजली का कनेक्शन कटा हुआ है विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिला शासन से भी लिखित बिजली कनेक्शन करने की मांग मेरे द्वारा की गई लेकिन आज तक उसका कोई निराकरण नहीं हो रहा है और ना ही सीएम हेल्पलाइन से उसका कोई निराकरण अभी तक हुआ है मुन्नालाल पुत्र लखन लाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम बनेरा ने खरगापुर क्षेत्र के विधायक राहुल सिंह सहित जिला प्रशासन व बिजली विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि मैं गरीब मजदूर वर्ग का व्यक्ति हूं मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं मेरी बिजली का कनेक्श ज्यों का क्यों पुनः कराया जाए वही मुन्नालाल ने संबंधित लाइनमैन पर अवैध रूप से रुपए लेने के तमाम आरोपों लगाए हैं। ——कलेक्टर ने दिए हैं टीएल की बैठक में निर्देश—- सोमवार 18 सितंबर 2023 को समय सीमा की बैठक में जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों को यह निर्देश भी दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें गंभीरता के साथ तत्काल प्रभाव से निराकृत कराऐं अब देखना यह है कि इस बिजली उपभोक्ता की सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण होता है कि नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।