टीकमगढ़। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा रविवार को स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए भगवान महावीर बाल संस्कार केंद्र में जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वाद विवाद, चित्रांकन से शब्दांकन, काव्य पाठ और एकल लोकगीत प्रतियोगिताओ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा जिले के प्रथम प्रशासक रहे, मिथिला प्रसाद गोस्वामी की स्मृति में साहित्य अकादमी से छत्रसाल पुरस्कार प्राप्त ख्याति प्राप्त साहित्यकार राजीव नामदेव राना लिधौरी को श्रीमिथिला सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया।
इन प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिताओं में जिले के आठ शासकीय और अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं में उत्साह पूर्वक से भाग लिया वाद विवाद प्रतियोगिता में शासकीय उमावि पठा की छात्रा कुमारी अंशिका भौडेले और कुमारी महक मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया नवोदय विद्यालय की छात्रा कुमारी दीक्षा गौतम और कुमारी शुभी यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. जबकि तृतीय स्थान पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के छात्र ऋषि जैन और सृष्टि तोमर रहे वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक डॉक्टर श्रीमती विनीता नाग रही।
चित्रांकन से शब्दांकन प्रतियोगिता में चित्र देखकर कविता या कहानी लिखना था. चित्र समिति द्वारा प्रदान किया गया इस प्रतियोगिता में शासकीय उमावि पठा की छात्रा कुमारी पलक नायक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि द्वितीय स्थान पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक की छात्रा पलक खरे रही तृतीय स्थान पर उमावि क्रमांक 2 के छात्र नितिन प्रजापति रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक श्री राम गोपाल रैकवार रहे। एकल लोकगीत प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय कुंडेश्वर की छात्रा कुमारी महक विश्वकर्मा प्रथम स्थान पर पुष्पा हाई स्कूल टीकमगढ़ की छात्रा कुमारी गायत्री अहिरवार द्वितीय स्थान पर और शासकीय उमावि पठा की छात्रा कुमारी रानी अहिरवार तृतीय स्थान पर रही एकल लोकगीत प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में प्रभु दयाल श्रीवास्तव एवं गुलाब सिंह यादव जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता के अंतर्गत काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
भारत विकास परिषद के शीलचंद्र जैन, कौशल किशोर भट्ट एवं श्री अशोक गोयल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आनंद गोस्वामी, सहायक वन संरक्षक को पर्यावरण, वन्य जीव, वानिकी संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का संचालन वीरेन्द्र चंसौरिया, राजीव नामदेव और श्रीमती डॉक्टर विनीता नाग द्वारा किया गया प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिताओं में बृजेन्द्र सिंह यादव, श्री भारत त्रिपाठी, अजीत जैन, श्रीमती चित्रा श्रीवास्तव, रविकान्त समेले सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

