टीकमगढ़ । बुधवार 20 सितंबर 2023 के दिन कांग्रेस के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के द्वारा विधानसभा क्षेत्र 43 टीकमगढ़ में टीकमगढ़ शहर के कांग्रेस मंडलम,सेक्टर,बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन साहू,सूर्य प्रकाश मिश्रा प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, टीकमगढ़ जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती सुषमा यादवेंद्र सिंह, टीकमगढ़ नगर पालिका के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय नायक,मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शाश्वत सिंह बुंदेला,इसके साथ ही कांग्रेस प्रकोष्ठों के सभी जिला अध्यक्षगण टीकमगढ़ नगर पालिका के सभी कांग्रेसी पार्षद गण, और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने को लेकर जिला कांग्रेस अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर आई है।