टीकमगढ़। आयुष मंत्री एवं आयुक्त संचालनालय आयुष मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार तथा जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार शासकीय आयुर्वेद औषधालय नजरवाग टीकमगढ़ द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 13 कुंवरपुरा में पोषण माह के अंर्तगत 40 किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण में बच्चों को सुपुष्ठी योग चूर्ण, खाने के लिए ओर क्षीरवला तेल मालिश के लिए दिये। संतुलित आहार ओर साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही आयुष पद्धति के प्रति जागरूकता तथा वर्षा रितु रोगों के रोकथाम के उपायों के वारे मे जानकारी दी गई। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ सीता साहू, कम्पाउडर आशीष मिश्रा, दवासाज शासकीय आयुर्वेद औषधालय नजरवाग टीकमगढ मनोज कुमार दुबे, आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती आदेश कुमारी बुंदेला, सहायिका श्रीमती तुलसा पृजापति ने सहयोग प्रदान किया।

