टीकमगढ़ । 20 सितंबर 2023 बुधवार के दिन नगर टीकमगढ़ में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आई जहां जगह-जगह चौराहों पर जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया गया एवं जन आशीर्वाद यात्रा में सम्मिलित भाजपा के शीर्ष प्रदेश स्तरीय नेताओं ने नुक्कड़ सभाएं भी कीं इसका मुख्य कार्यक्रम नगर के स्थानीय गांधी चौराहे पर हुआ जहां सभा मे भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने जनता जनार्दन को संबोधित कर भाजपा की उपलब्धियां बताईं एवं जनहितैसी योजनाओं पर भी गहरा प्रकाश डाला गया।
इस मौके पर टीकमगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश गिरी गोस्वामी सहित सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा व भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा अपनी पूरी दमखम के साथ चुनावी मैदान में है और इसी चुनावी उद्देश्य को लेकर भाजपा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जनता जनार्दन को भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों को बताया जा रहा है और भाजपा द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को भी जनता जनार्दन के समक्ष गिनाया जा रहा है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

