टीकमगढ़। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित युवा सारथी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शासकीय पीजी महाविद्यालय के विवेकानंद हाल में किया गया। इसके मुख्य अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष थे विशेष अतिथि वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी के नायक, डॉ. के.सी जैन, डॉ. नसीम खान रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत जैन ने की तथा संचालन डॉ. रजनी राय ने किया। डॉ. राजेश कुमार सैनी और डॉ. सिद्धनाथ खजूरिया जिला एंबेसडर ने प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में जिले के 14 शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों से एक छात्र एवं एक छात्र तथा एक नोडल अधिकारी को आमंत्रित किया गया था, जिसमें शासकीय महाविद्यालय पलेरा, बल्देवगढ़, लिधौरा, जगत नारायण अशा. महाविद्यालय जतारा तथा पीजी महाविद्यालय टीकमगढ़ के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। कार्यशाला में युवा सारथी योजना का परिचय उद्देश्य भूमिका सारथी से अपेक्षाएं तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर जिला एंबेसडर डॉ. सिद्धनाथ खजूरिया ने प्रकाश डाला। साथ ही क्रेडिट सिस्टम एवं परीक्षा मूल्यांकन तथा शिक्षा नीति 2020 पर विस्तार से डॉ राजेश कुमार सैनी जिला नोडल अधिकारी ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर लिधौरा महाविद्यालय से श्री भूपेन्द्र श्रीवास्तव, जतारा से डॉ. हरि बल्लभ शुक्ला, पलेरा से श्री केजी चैरसिया, बल्देवगढ़ से डॉ. भगवत नारायण रैकवार उपस्थित रहे। महाविद्यालय के डॉ. प्रेमलता शाक्यवार, डॉ राम मनोहर अहिरवार, श्री संदीप चैरसिया, डॉ. जितेंद्र पांडे, डॉ जितेंद्र सिंह, राहुल ताम्रकार सहित समस्त स्टाफ के सदस्य एवं छात्र,छात्रा उपस्थित रहे।

