टीकमगढ़। जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत 18 सितंबर से 21 सितंबर तक कुल 126 आवेदन प्राप्त हुए इन समस्त आवेदनों को रोजगार सहायक राम प्रकाश यादव के द्वारा कंप्यूटर में फीड कर जनपद को प्रतिदिन की जानकारी दी गई यह आवास मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा योजनाएं बनाई गई जिसके अंतर्गत आवास दिए जाएंगे एवं 05 अक्टूबर 2023 तक यह फॉर्म आवेदन लिए जाएंगे सरपंच श्रीमती शशि जैन ने कहा है कि हमारे गांव का कोई भी पात्र हितग्राहीशासन की योजना से वंचित नहीं रह पाएगा जो शासन से योजनाएं आएंगी उनका लाभ पात्र हितग्राहियों को पूरी पारदर्शिता के साथ दिलाया जाएगा कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित नहीं रहेगा। वही सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने कहा है कि पंचायत का कोई भी पात्र हितग्राही जिस किसी को भी किसी योजना में कोई समस्या आ रही हो तो वह मुझे मिल सकता है मैं जिसका यथा उचित निराकरण तत्परता से कराऊंगा और उसे लाभ दिलाऊंगा। प्रेस को यह तमाम जानकारी केशवगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि युवा नेता समाज सेवी व पृथ्वीपुर विधायक के प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

