टीकमगढ़ । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर निर्देशानुसार एवं माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में दिनांक 21.09.2023 को ग्राम पंचायत तखा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव माननीय विनोद कुमार पाटीदार एवं बृजेन्द्र सिंह भदौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों को संविधान के मौलिक अधिकार एव कर्तव्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं महिलाओं के अधिकारों,भरण पोषण अधिनियम एवं घरेलू हिंसा अधिनियम के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी । साथ ही नालसा द्वारा संचालित गरीबी उन्मूलन योजना के संबंध में जानकारी दी एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं जिसमें विधिक सहायता, विधिक सलाह, लोक अदालत, मध्यस्थता योजना, मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला । उक्त कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव, विधिक सहायक कैलाश नारायण मिश्रा के साथ-साथ बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

