टीकमगढ़। मेरा प्रयास यही रहा हैं कि विधानसभा के हर ग्राम पंचायत में प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजनाओं को लाभ पहुंचे।विधानसभा में शुद्ध पेय जल, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं सहित हर सुविधा ग्रामीण तक पहुंचे। जिसको लेकर मेरे द्वारा विधानसभा क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत में विकास कार्य जारी है। यह बात विधायक राकेश गिरी ने ग्राम पंचायत अस्तोंन में भूमि पूजन के दौरान कही,
जहां शुक्रवार के दिन विधायक राकेश गिरी ने टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अस्तोंन में पहुंचकर 29 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधि विधान से ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भूमि पूजन किया।
वहीं उन्होंने ग्राम पंचायत अस्तोंन में स्थित देव जी मंदिर पहुंचकर दर्शन कर क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।इसके साथ ही विधायक राकेश गिरी ने सभी ग्राम वासियों को संबोधित किया। ग्राम वासियों द्वारा लगातार क्षेत्र में लगातार विकास निर्माण कार्यों को लेकर मांग की जा रही थी जिसको लेकर आज ग्राम पंचायत अस्तोंन के उप स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य 10 लाख रुपए, देवी जी मंदिर महामान मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 5 लाख रुपए, शंकर जी मंदिर कुशमाडिया के लिए 2 लाख रुपए, शंकर जी मंदिर पार्क निर्माण कार्य 10 लाख रुपए, सागरवारा तिगेला पर दलान निर्माण कार्य 2 लाख रुपए, शहर 29 लाख रुपए के आज विधि विधान से भूमि पूजन कर दिए गए अब यह का निर्माण जल्द ही शुरू कर दिया जाएंगे। इसके साथ ही ग्राम में महेंद्र लोधी के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर विधायक राकेश गिरी का फलों से तोलादान किया गया सभी ग्राम वासियों ने विधायक राकेश गिरी का फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

