टीकमगढ़ । भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन 22 सितंबर 2023 शुक्रवार के दिन दोपहर करीब 03 बजे किया गया, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाअध्यक्ष अमित नुना, विधायक राकेश गिरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पंम्मू सहित महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष व मीडिया संयोजक स्वप्निल तिवारी रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने बताया कि यह भारत के अमृतकाल महोत्सव में ऐतिहासिक क्षण है कि पूरी दुनिया में लिंग समानता का सकारात्मक संदेश देते हुए ,धरातल पर महिला आरक्षण बिल लागू कर स्वर्णिम कदम उठाया है।महिला आरक्षण बिल के मुताबिक, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत रिजर्वेशन लागू किया जाएगा. लोकसभा की 543 सीटों में से 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी,यह बिल लोकसभा में दो तिहाई बहुमत से पास हुआ, ये रिजर्वेशन 15 साल तक रहेगा। विधायक राकेश गिरी ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा सरकार, मोदी सरकार के प्रयास से महिला आरक्षण बिल लोकसभा व राज्यसभा में पूर्ण बहुमत में पास हुआ है, सारा हिंदुस्तान खुशी व गर्व का अनुभव कर रहा है। भाजपा पार्टी की सरकार, मोदी सरकार या चाहे शिवराज सरकार हो महिलाओं के हक व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुशल वैश्विक मंच प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहे है, मध्य प्रदेश की विधानसभा में महिला आरक्षण बिल लागू होने पर , 75-80 के बीच में महिलाओं के लिए विधानसभा सीट सुरक्षित रखी जाएगी।महिला मोर्चा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हम सारी महिलाओं की तरफ से भाजपा सरकार ,मोदी सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं जो महिलाओं के हक में मानसून सत्र की शुरुआत में ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की महिलाओं के सुनहरे भविष्य को सुरक्षित किया, अब संसद के सदनों में महिलाएं अपने अधिकार की बात बहुमत के साथ रखकर उसे लागू कर सकेंगीं व अब पुरुषों के समान प्रतिनिधित्व कर देश का नाम रोशन कर सकेंगीं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नूना टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी सहित महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताएं मौजूद रही। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पम्मू ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

