टीकमगढ़। 22 सितंबर 2023 को साक्षरता संविदा प्रेरक मोर्चा जिला इकाई ने एक ज्ञापन मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अपर कलेक्टर पीएस चौहान को सौपा है जिसमें मांग की गई है कि निष्कासित साक्षरता संविदा प्रेरकों की महापंचायत बुलाई जाए और हम सभी लोगों के भविष्य को उज्जवल किया जाए। इस मौके पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवदयाल अहिरवार मीडिया प्रभारी ओमकान्त तिवारी सहित देबकीनंदन, उमा, प्रीति, आदि साक्षरता संविदा प्रेरक मोर्चा जिला इकाई के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता गंण मौजूद रहे।

