टीकमगढ़। पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने 22 सितंबर 2023 शुक्रवार के दिन कांग्रेस जनों ने एक बैठक पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निज निवास पर की। निवास पर ली। मीटिंग में जन आक्रोश यात्रा को टीकमगढ़ में सफल बनाने की चर्चा हुई इस मौके पर पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह ने कहा कि भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ने में जन आक्रोश यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। उल्लेखनीय है कि आगामी 26 -27 तारीख को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा टीकमगढ़ नगर में आएगी जिसको लेकर पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कांग्रेसियों के साथ एक बैठक की और यात्रा की तैयारियों को लेकर भूमिका बनाई।

