टीकमगढ़। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका कु. दिशा सिंह परिहार बीए तृतीय वर्ष का चयन गणतंत्र दिवस पूर्वपरेड शिविर में विश्वविद्यालय स्तर पर हुआ है। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के 200 प्रतिभागियों का दल भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज राजपथ पर सभी दलों के साथ परेड में सम्मिलित होता है। विभाग के निर्देशानुसार जनवरी 2024 में परेड के लिए सिर्फ छात्राओं का दल ही परेड में सम्मिलित होगा। विश्वविद्यालय स्तर पर चयन के लिए जिले से पांच छात्राओं का चयन किया गया था किन्तु महिला कार्यक्रम अधिकारी का सहयोग न मिल पाने के कारण सिर्फ दो ही छात्रायें अपने परिवारजनों के साथ जाकर विश्वविद्यालय स्तर के चयन में प्रतिभागी हुईं, जिनमें प्रियंका अहिरवार विधि महाविद्यालय टीकमगढ़ एवं दिशा सिंह परिहार प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हो सकी।लखनऊ में एक सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त करने के पष्चात चयनित विद्यार्थी एक महीने का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित होंगे। दिशा सिंह परिहार की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ इंद्रजीत जैन, डॉ एबी खरे, डॉ केसी जैन, डॉ प्रियंका मेहरा, डॉ अखिलेश अहिरवार, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री अभिमन्यु प्रसाद, डॉ मुकेश कुमार अहिरवार, श्री कृष्ण कुमार सोनी, डॉ दीपिका स्वर्णकार, डॉ प्रेमलता शाक्यवार के अतिरिक्त छात्र-छात्राओं ने दिशा सिंह परिहार की सफलता पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी संतोष सिंह परिहार एवं श्रीमती लवली लता बुंदेला व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडेश्वर की पुत्री कु. दिशा सिंह परिहार पूर्व में भी कई कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त की है एवं महाविद्यालय के रक्तदान शिविर में रक्तदान करके भी महाविद्यालय एवं परिवार जनों को गौरवान्वित की है।

