टीकमगढ़। जिले में इस वर्ष धीरे-धीरे डेंगू बुखार के प्रकरण बढ़ते जा रहे हैं। जिले में अभी तक कुल 14 प्रकरण पंजीकृत हुये हैं, जिनमें से 8 प्रकरण शहरी क्षेत्र टीकमगढ़ के है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक घर, कार्यालय, विद्यालय/छात्रावास में उपलब्ध साफ पानी को ढककर रखने अथवा 7 दिवस में बदलने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवष्यकता है क्योंकि मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुन्या, जीका बुखार के मच्छर साफ पानी में ही पैदा होते है और साफ पानी, पानी की टंकीयों, कूलर, टायर, गमलें, फ्रीज के पीछे की ट्रे, मनी प्लान्ट की बोतल, पषुओं को पानी पिलाने के नावदान, सकोरे आदि में उपलब्ध रहता है। सामान्यतः वर्षांत के मौसम में जगह-जगह जल का भराब होने से मच्छरों के उत्पत्ति स्थल भी बढ़ जाते है, जिससे मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुन्या, जीका बुखार फाइलेरिया, जापानी दिमागी बुखार जैसे रोग बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है। इनसे बचाव के लिए अपने घर के आस पास जल का भराव न होने दें। पानी के बर्तन, टंकी, आदि ढककर रखे। पषुओं, पक्षियों को पानी पिलाने वाले बर्तन, गमलों के पानी, फव्वारों के पानी, कूलर आदि के पानी प्रति सप्ताह खाली कर पुनः भरें। ऐसा करने से मच्छर के लार्वा पैदा नहीं होगे। साथ ही मिट्टी के तेल, जला हुआ तेल आदि माह में एक बार पानी से भरें गढ्ढों नालियों में डाले। हैण्डपंप के आस पास भरें जल की निकास बनायें। दरवाजों पर मच्छर रोधक जाली लगायें। शाम को नीम की पत्ति का धुआं, मच्छर क्वाइल आदि के साथ सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग अवष्य करें और दिन में पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें क्योंकि विषेष रूप से डेंगू बुखार फैलाने वाले ऐडीज मच्छर दिन के समय ही काटते हैं।
वास्तव में डेंगू बुखार में केवल सात दिन तक की सावधानी रखने की आवष्यकता है। बुखान आने के 7 दिन तक प्लेटलेट्स गिरती जाती हैं और तत्पष्चात् स्वतः बढ़ने लगती हैं। इस दषा में दर्द निवारक का उपयोग नहीं करना चाहिए और मच्छरदानी का उपयोग जरूरी है। ठंड लगने के साथ तेज बुखार आने पर तुरंत अस्पताल,स्वास्थ्य कार्यकर्ता सें सम्पर्क करें। डाॅक्टर की परामर्ष से दवा लें। षरीर पर लाल चकते, तेज बुखार, आंखे घुमाने में दर्द होने पर अस्पताल में खून की जाॅच करावें और प्लेट्लेट्स कम आने पर जिला अस्पताल में डेंगू की निःषुल्क एलाइजा जाॅच के लिए तत्काल सम्पर्क करें। इस प्रकार छोटी- छोटी सावधानिया रखकर हम स्वयं को एवं परिवार को मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुन्या, जीका बुखार जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचा सकते हैं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

