टीकमगढ़। शहर मे पर्यूषण पर्व के अवसर पर सभी 18 जैन मंदिरों में प्रातः 6.30 बजे से श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा, 10 लक्षण पर्व की पूजन, शांति विधान, 10 लक्षण विधान आदि अनेक प्रकार की धार्मिक क्रियाएं श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही हैं। शाम को 7.00 वजू से आरती 8.00 बजे से शास्त्र प्रवचन एवं 9.00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं । अतिशय क्षेत्र बंधाजी में मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज अपने संघ के साथ चातुर्मास कर रहे हैं। उनके ही सानिध्य में बंधा जी में श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा पूजन विधान चल रहा है ।टीकमगढ़ शहर की हृदय स्थली नंदीश्वर कॉलोनी में 105 नय सागर जी महाराज का चतुर्मास चल रहा है। उनके सानिध्य में आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी में विशाल पूजन शिविर चल रहा है। शिविर का आयोजन नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी नंदीश्वर कॉलोनी द्वारा किया जा रहा है । शनिवार को दश लक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म मनाया गया प्रातः 7.00 बजे श्री जी का अभिषेक एवं 7.30 शांति धारा संपन्न हुई 8.00 बजे से 10 लक्षण पर्व की विशेष पूजाएं प्रारंभ हुई । छुल्लक 105 नय सागर जी महाराज ने अपने प्रवचनों के माध्यम से बताया कि मनुष्य अनेक कारणों से असत्य बोला करता है, उनमें से एक तो झूठ बोलने का प्रधान कारण लोभ है। लोभ में आकर मनुष्य अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिये असत्य बोला करता है। असत्य भाषण करने का दूसरा कारण भय है। मनुष्य को सत्य बोलने से जब अपने ऊपर कोई आपत्ति आती हुई दिखाई देती है। अथवा अपनी कोई हानि होती दिखती है। उस समय वह डरकर झूठ बोल देता है, झूठ बोलकर वह उस विपत्ति या हानि से बचने का प्रयत्न करता है। महाराज जी ने कहा कि किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें उसे वास्तु के सत्य के स्वरूप को समझना चाहिए तभी हम उसमे सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विना सत्य के स्वरूप को जाने बिना हमें असफलता ही मिलती है। चारों कसायों की निर्जरा के बाद ही हम उत्तम सत्य को प्राप्त कर सकते हैं। हमारे भीतर जो परमात्मा है वह सत्य है। बाहर का आडंबर झूठ है।उत्तम सत्य धर्म हमें यही सिखाता है कि आत्मा की प्रकृति जानने के लिए सत्य आवश्यक है और इसके आधार पर ही मोक्ष को प्राप्त करना मुमकिन है। अपने मन आत्मा को सरल और शुद्ध बना लें तो सत्य अपने आप ही प्रकट हो जाएगा।
प्रेस को यह तमाम जानकारी व्हाट्सएप्प के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर टीकमगढ़ की नंदीश्वर कॉलोनी निवासी प्रदीप जैन बम्होरी वालों ने दी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

