टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन जतारा पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुहारा हार में एक व्यक्ति अवैध शराब बना रहा है। जिस पर पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी जहां ग्राम मुहारा के हार में एक व्यक्ति को अवैध शराब बनाते हुए घसीटा पुत्र झंडा राउत निवासी मुहारा थाना जतारा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 प्लास्टिक की केन में रखी 60 लीटर शराब और शराब बनाने की सामग्री बर्तन आदि को जब्त किया। पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी जतारा अरविंद सिंह दांगी उपनिरीक्षक मनोज द्विवेदी प्रधान आरक्षक मनमोहन आरक्षक राघवेंद्र सिंह मनोज सविता शामिल रहे।

