टीकमगढ़ । थाना कोतवाली के अप.क्र. 790/23 धारा 457,380 ताहि. मे ढोंगा कृषि मंडी के सामने मरई माता मंदिर में से भैरव नाथ भगवान की मूर्ति चोरी हुई थी जो सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति को दस्तयाब करने एवं चोरी गई मूर्ति बरामद करने हेतु पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 24.09.2023 को उक्त अज्ञात व्यक्ति प्रदीप तिवारी पिता रमेश तिवारी उम्र 18 साल नि.धर्मपुरा मजरा थाना कोतवाली टीकमगढ को चोरी गई मूर्ति
के साथ एफआइआर की कायमी के उपरांत 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायायल टीकमगढ पेश किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आनंद राज, प्रआर.180 रामकृष्ण, प्रआर.40 कैलाश, प्रआर. 178 गजाधर, आर. 594 मुकेश, आर. 591 अरविंद, आर. 342 आंनद, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रेस को यह तमाम जानकारी पुलिस प्रशासन सहित कोतवाली पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

