टीकमगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश शर्मा के निर्देषानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 24 से 27 सितम्बर 2023 के मध्य दो पाली आयोजित मतदान दलों को विकास खंड स्तरीय शून्य प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसीक्रम में 24.09.2023 को पीजी कॉलेज टीकमगढ़ में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों हेतु शून्य प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रषिक्षण की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा ने एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे, तहसीलदार, जिला परियोजना समन्वयक तथा संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया एवं मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निष्पक्ष ,पारदर्शी, एवं नियम अनुसार चुनाव संपन्न करवाने के टिप्स एवं निर्देश दिये गये। प्रशिक्षण में लगभग 800 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण देने हेतु लगभग 25 मास्टर ट्रेनर्स एवं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स और जिले के सहायक नोडल अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण संपन्न करवाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईव्हीएम, वीवीपेट मशीन संचालित करवा कर प्रशिक्षित करवाया गया।

