टीकमगढ़। अखिल भारतीय पाल महासभा टीकमगढ़ द्वारा रविवार के दिन रेलवे स्टेशन के पीछे पाल समाज द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें इंदौर की महारानी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा एवं बाउंड्री वॉल का 4.50 लाख रुपए की विधायक निधि से भूमि पूजन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राकेश गिरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया गया इसके पश्चात लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा एवं बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां सभी पाल समाज के लोगों ने विधायक राकेश गिरी का शहर के चकरा तिराहा पर जोरदार स्वागत सम्मान किया। इसके बाद विधायक राकेश गिरी आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी पाल महासभा के लोगों ने विधायक राकेश गिरी का जोरदार फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया।साथ ही विधायक राकेश गिरी ने सभी पाल महासभा के वरिष्ट लोगो के द्वारा विधायक निधि से 4.50 लाख रुपए की लागत से बनने बाली लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा एवं बाउंड्री वॉल का विधि विधान से भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर विधायक राकेश गिरी ने पाल महासभा के सभी लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि पाल समाज के अध्यक्ष गुलाब सिंह पाल सहित शहर के सभी पाल समाज के पदाधिकारी एवम बंधुओं का बंधन अभिनंदन करता हू।
पाल समाज अच्छी है जो हमेशा अच्छे समय में काम आती है। मैं धन्यवाद करता हू इसी पाल समाज का आपने मुझे जिस उम्मीद से विधायक बनाया था मैं उन उम्मीदों पर खरा उतरा हूं। मैं पूरी पाल समाज के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। आपको जब भी जरूरत पड़ जाए मैं हमेशा आपके लिए हमेशा एवम मेरी भारतीय जनता पार्टी हमेशा पूरी पाल समाज के लिए खड़ी रहेगी। पाल समाज की लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा एवम बाउंड्री वॉल का विधि विधान से भूमि पूजन कर दिया गया है। विधायक राकेश गिरी ने कहा की आने वाले समय में पाल समाज की मांग के अनुसार शहर एवम बड़ागांव धसान में भी लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा लगाई जाएगी।
इस अवसर पर पाल समाज के लोग एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

