टीकमगढ़ । रात 27 सितंबर 2023 को जिला अस्पताल में गुटका तंबाकू बीड़ी सिगरेट व नशीले पदार्थ खाए जाने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई इस कार्रवाई के दौरान आरएमओ डॉक्टर डीएस भदौरिया सिक्योरिटी गार्ड फिरोज खान विवेक अहिरवार वीरेंद्र अहिरवार करण वाल्मीकि और पुलिस स्टाफ हरिश्चंद्र दांगी एवं वार्ड बॉय दीपक शर्मा वीरेंद्र बाल्मिक उपस्थित रहे। जिला अस्पताल में पदस्थ आरएमओ डॉक्टर डीएस भदौरिया ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि काली जिला अस्पताल परिसर में यह कार्यवाही की गई जहां बीड़ी सिगरेट गुटका तंबाकू का सेवन करने वाले करीब 12 लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई और 750 रुपए चालानी कार्रवाई के दौरान वसूले गए।

