टीकमगढ़ । दिनांक 26.09.2023 को म.प्र.पूर्व क्षेत्र वि.वितरण कम्पनी लिमिटेड शक्ति भवन जबलपुर में मुख्य महा प्रबंधक मानव संसाधन कार्यालय प्रबंध संचालक पूर्व क्षेत्र कम्पनी के साथ म.प्र.संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ग्वालियर के प्रदेशाध्यक्ष एल.के. दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा कम्पनी स्तर की आउटसोर्स,संविदा एवं नियमित कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांग पत्र पर शौहार्द पूर्ण वातावरण में बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन द्वारा सभी बिन्दुओं पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करते हुए उक्त मांगों को संज्ञान में लेकर सक्षम अधिकारियों को निर्देशित कर निराकरण कर संगठन को एमओएम शीघ्र प्रदान करने तथा समस्त मांगों के निराकरण हेतु संगठन को आश्वस्त किया गया है। जो मांगे हैं उनमें तकनीकी लाईन आउटसोर्स कर्मचारियों का विगत 6 माह से लंबित जोखिम भत्ता आगामी अक्टूबर माह के वेतन के साथ प्रदान किये जाने हेतु सभी 21 वृतों के अधीक्षण अभियंताओं को त्वरित निर्देश जारी किये।,कम्पनी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को भी नियमित,संविदा कर्मचारियों की के अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों को भी सुरक्षा उपकरण किट प्रदान किये जाने हेतु सक्षम अधिकारियों को निर्देशित किया गया।, उपकेंद्रों पर कार्यरत नियमित, संविदा,आउटसोर्स उपकेन्द्र ऑपरेटरों को कम्पनी कार्य संचालन के लिए पोस्टपेड सिम प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।,संविदा कर्मचारियों के इपीएफ कटौत्रा को लेकर शीध्र ही पीएफ कमिश्नर से परमीशन लेकर कटौत्रा शुरू करने को लेकर संगठन को आश्वस्त किया गया।,आउटसोर्स कर्मचारियों की आउटसोर्स एजेंसियों से प्रतिमाह पे स्लिप आई डी कार्ड प्रदान हेतु आउटसोर्स एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए गए।,नियमित कर्मचारियों के उच्च वेतनमान को प्रदान करने हेतु संगठन को पूर्ण अस्वस्थ आश्वस्त किया गया है।,आउटसोर्स कर्मचारियों को कम्पनी के पोर्टल एआरपी में रजिस्टर्ड किया जाना सुनिश्चित किया गया है जिससे आउटसोर्स कर्मचारियों को आउटसोर्स एजेंसियों द्वारा निकाले जाने तथा इपीएफ इएसआईसी कटोत्रा न करने पर कम्पनी के संबंधित अधिकारियों द्वारा निगरानी रखते हुए माह के प्रथम सप्ताह में अपडेट कर आउटसोर्स एजेंसियों से उक्त कर्मचारियों को लाभ दिलाया जाना निश्चित किया गया है। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याकांत मिश्रा, ग्वालियर शाखा अध्यक्ष रामबाबू बंशकार,अम्वाह शाखा अध्यक्ष शैलेश कुचया,सतना शाखा अध्यक्ष हरि शंकर कुशवाहा , टीकमगढ़ शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार रजक एवं संगठन के सक्रिय साथी नीरज बहरे मुख्य रुप से उपस्थित रहें। प्रेस को यह तमाम जानकारी टीकमगढ़ जिला शाखा के अध्यक्ष राजेश रजक द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

