टीकमगढ़। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के दौरान 27 सितंबर 2023 बुधवार के दिन सुबह करीब 09 बजे जिला मुख्यालय पर स्थित स्थानीय विश्रामगृह में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने एक प्रेस वार्ता की इस प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सीपी मित्तल सहित पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला प्रदेश प्रवक्ता अवनीश सिंह बुंदेला, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शाश्वत सिंह बुंदेला एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र अध्युवय महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल कांग्रेस के देवेंद्र नापित अरविंद खटीक व कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के पत्रकार साथी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अरुण यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार में डूब चुकी है जहां 50 प्रतिशत कमीशन खोरी की सरकार यह बन चुकी है श्री यादव ने कहा कि भाजपा के राज्य में कुशासन बड़ा है जहां लोग परेशान हो चुके हैं एवं भाजपा राज में महिलाओं की सुरक्षा नहीं अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं और कानून व्यवस्था कायम नहीं है इस प्रकार के तमाम आरोप सत्ता पक्ष पर लगाते हुए अरुण यादव ने कहा कि मैं पिछले कई दिनों से बुंदेलखंड की यात्रा पर हूं जहां इस बार कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी जहां लोगों का रुझान पूरी तरह कांग्रेस के प्रति है।

