टीकमगढ़ । अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर 2023 गुरुवार के दिन नगर में जगह-जगह गणेश महोत्सव के दौरान सजाई गई गणेश पंडाल में से विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश की मूर्तियों को नगर के स्थानीय महेंद्र सागर तालाब पर विसर्जन के लिए बनाए गए घाटों पर ले जाया गया जहां विसर्जन की पूरी व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की गई थी इस मौके पर विसर्जन घाट पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने तमाम पार्षदों के साथ पहुंचकर विसर्जन कुंड का निरीक्षण परीक्षण किया और व्यवस्थाऐं जानी इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला भी विसर्जन घाट पर पहुंचे और तमाम व्यवस्थाओं को जाना।