टीकमगढ़। विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक राकेश गिरी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर भूमि पूजन किये जा रहे हैं। जिसके तारतम्य में गुरुवार के दिन जिला चिकित्सालय में 50 बिस्तरीय, क्रिटिकल केयर वार्ड लागत 16 करोड़, ग्राम पंचायत ककरवाहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लागत 1.75 करोड, सीसी रोड निर्माण बिजी टोरिया, लागत राशि 10 लाख एवं स्वागत द्वार निर्माण लागत 4.50 लाख, टीकमगढ़ नगर के पुरानी टेहरी में पुल निर्माण कार्य लागत 2.41 करोड, सागर रोड पर स्थित गोंगाबेर मंदिर का सौन्दर्यीकरण लागत 10 लाख, वीरांगना अवंती बाई कन्या महाविद्यालय में खुली दालान निर्माण कार्य लागत 8 लाख, मुख्य द्वार निर्माण कार्य लाग 2 लाख तथा ग्राम पंचायत मवई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, इन सभी विकास कार्यों का जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठजनों के साथ विधि विधान से भूमि पूजन,लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी ने बताया कि प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा टीकमगढ़ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास एवं निर्माण कार्यो के लिये राशि स्वीकृत की गई थी। जिसमें आज लगभग 20.50 करोड़ से अधिक की लागत राशि के निर्माण कार्यो का विधि विधान से भूमि पूजन कर दिया गया है साथ ही उन्होंने कहा कि यह सभी निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कर दिये जायेगे।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत ककरवाहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो जाने से ग्राम पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रवासियों को प्राथमिकी उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव या जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ नही जाना पडेगा। वहीं उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में भी क्रिटिकल केयर वार्ड 50 बिस्तर का भी भूमि पूजन किया गया अब जिला चिकित्सालय में आने बाले मरीजों को और अच्छे सुविधाये मिलेगी। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामवासी सैकडो की संख्या में उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

