टीकमगढ़। 28 सितंबर 2023 गुरुवार अनंत चतुर्थी के दिन अंचल भर में चल रहे गणेश महोत्सव की धूम का समापन हो गया जहां अंचल भर में गणेश प्रतिमाओं को पंडाल में झांकियों के रूप में सजाया गया था वही अब इस महोत्सव की समाप्ति हो गई है और विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को परंपरा अनुसार विसर्जित घाटों पर ले जाया गया और मूर्तियों का विसर्जन विधि विधान से भक्तों ने पूरी आस्था और भक्ति के साथ किया। वहीं दूसरी और मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम भाइयों द्वारा नगर टीकमगढ़ में भव्य जलसा भी नगर के मुख्य मार्गो और चौराहों से निकल गया इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने अपने सहयोगियों और समर्थकों के साथ पहुंचकर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जा रहे भक्तों सहित मिलाद उन नबी जलसा में सम्मिलित लोगों का भव्य स्वागत किया।

