टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन मे जतारा पुलिस द्वारा 27 सितम्बर 2023 को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध 315 बोर का कट्टा लिए जतारा बाई पास के पास दिखा है। जतारा पुलिस ने उक्त सूचना पर तत्काल दबिश देकर आरोपी सुंदर पिता जसरथ प्रजापति निवासी करमौरा थाना जतारा को पकड़ा तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड 315 बोर का कट्टा और एक कारतूस मिला ,आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने से गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी जतारा अरविंद सिंह दांगी उपनिरीक्षक मनोज दिवेदी ,आर. रुपेश ,मनोज यादव ,संतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रेस को यह तमाम जानकारी जतारा थाना पुलिस सहित पुलिस प्रशासन द्वारा प्रेस नोट जारी कर दी गई है।

