टीकमगढ़। जैन धर्मियों के 10 लक्षण पर्व समाप्ति अवसर पर पर्व राज प्रयुषण पर्व के दिन 29 सितंबर 2023 को अंचल भर में जैन समाज द्वारा बडे़ ही गाजे बाजे के साथ श्री जी भगवान की शोभायात्राएं निकलीं गई और इस शोभा यात्रा में जैन धर्मियों ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ कमाया। नगर बड़ा गांव धसांन में श्रीजी की शोभा यात्रा के दौरान कांग्रेस के युवा नेता एवं युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शाश्वत सिंह बुंदेला पहुंचे जहां उन्होंने श्रीजी की शोभायात्रा में सम्मिलित होकर मुनि श्री का आशीर्वाद लिया और सभी को इस मौके पर शुभकामनाएं भी दीं।

