टीकमगढ़। जैन समाज के पर्युषण महापर्व के समापन के बाद 29 सितंबर 2023 शुक्रवार के दिन जैन धर्मियों द्वारा शहर में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई इस दौरान जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया इससे पहले दिगंबर जैन मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। इसके साथ ही शहर के सिंधी धर्मशाला तिराहे पर विधायक राकेश गिरी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा का भव्य स्वागत किया साथ श्रीजी की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन समाज के पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने बताया कि पर्युषण महापर्व के तहत 10 दिन के बाद शहर के मंझार जैन मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई l जैन धर्मियों ने सपरिवार सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित किया

