टीकमगढ़ । बीती दिनों से चल रहे जैन धर्म के 10 लक्षण पर्व समाप्त हो गए हैं जहां पर्यूषण पर्व के मौके पर जैन धर्मियों द्वारा नगर के मुख्य मार्गों और चौराहों से श्रीजी भगवान की भव्य शोभा यात्रा बड़े ही गाजे बाजे के साथ निकाली गई जहां नगर में अनेक जगह शोभायात्रा का समाजसेवियों ने लोगों ने पुष्प वर्षा का स्वागत भी किया इस मौके पर शोभा यात्रा में जैन धर्मी सपरिवार सम्मिलित हुए और बड़े ही सौहार्द पूर्ण तरीके से शोभा यात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा नगर के स्थानीय मानस मंच पर पहुंची जहां इसका समापन किया गया। उल्लेखनीय है कि जैन धर्मियों के 10 लक्षण पर्व समाप्त हो गए हैं और समापन अवपर भगवान श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें जैन धर्मियों ने सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

