टीकमगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शोभराम रोशन के निर्देशन में जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगल भवन मे विश्व हृदय दिवस का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय टीकमगढ में डाॅ. विकास जैन एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगल भवन टीकमगढ मंे डाॅ.के.एम.वरूण जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने मेडीकल स्टाफ सहित हितग्राहियों की एनसीडी स्क्रीनिंग, रक्त जांच, एवं हृदय संबंधी बीमारियो के बारे मे जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं सभी के द्वारा हृदय रोग से बचने हेतु स्वस्थ्य जीवनशेली अपनाने की प्रतिज्ञा ली गई। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम प्रबंधक अंकित रावत, जिला कम्यूनिटी मोबलाइजर प्रबल त्रिपाठी, जिला मीडिया अधिकारी मनोज नायक सहित स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

