टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी, द्वारा अवैध कार्य करने वालों तथा मिलावट खोरों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम तथा एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में दिनांक 30 सितंबर 2023 को थाना लिधौरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की कस्बा लिधौरा में डबरा दूध डेयरी के संचालक द्वारा दूध में केमिकल मिलाकर बेचा जा रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक तथा कार्रवाई हेतु थाना लिधौरा पुलिस के द्वारा खाद्य विभाग को सूचित किया गया । खाद विभाग के मनीष जैन के साथ मिलकर पुलिस द्वारा डबरा दूध डेयरी पर रेड कार्रवाई की गई। उक्त रेड कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन के द्वारा डेरी का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान डेयरी के अंदर हाइड्रोजन पराक्साइड नामक की केमिकल भारी मात्रा में पाया गया जो खाद्य अधिकारी द्वारा डेयरी में पाए गए दूध तथा हाइड्रोजन पराक्साइड के सैंपल लिए गए । डेरी पर काम करने वाले सुनील यादव तथा रविंद्र बघेल द्वारा उक्त हाइड्रोजन पराक्साइड केमिकल दूध को ज्यादा समय तक फटने से बचने के लिए डालना बताया गया। हाइड्रोजन पराक्साइड नामक केमिकल का उपयोग घावों की सफाई के लिए किया जाता है। जिसका सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन के साथ थाना लिधौरा स्टाफ उपरीक्षक थाना प्रभारी रघुराज सिंह, आरक्षक चालक ब्रजप्रताप सिंह, आरक्षक अंकुल दांगी, आरक्षक राहुल टिकरिया तथा एनआरएस बलवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

