टीकमगढ़ । पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 22वीं पुण्यतिथि पर 30 सितंबर 2023 शनिवार के दिन टीकमगढ़ के स्थानीय सर्किट हाऊस स्थित उनकी प्रतिमा स्थली पर मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग स्वतंत्र प्रभार वन राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी की गरिमामय उपस्थिति में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रृद्धांजलि सभा में राज्यमंत्री राहुल सिंह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण किया, ततपश्चात सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर स्व.माधवराव सिंधिया का पुण्य स्मरण करते हुए राज्यमंत्री राहुल सिंह लोधी ने कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया एक सच्चे जनसेवक थे। उनके रेल मंत्रित्वकाल को रेलवे का स्वर्णकाल माना गया है। तेज रफ्तार शताब्दी एक्सप्रेस उन्हीं की देन है। उन्होंने रेलवे, मानव संसाधन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में कार्य करते हुए देश व प्रदेश के विकास में कई महत्वपूर्ण योगदान दिये हैं जिनके लिये उन्हें सदैव याद किया जायेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्व. सिंधिया के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। श्रृद्धांजलि सभा के संयोजक भाजपा नेता विकास यादव ने एक कविता के माध्यम से स्व. माधवराव सिंधिया को श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष मुन्नालाल साहू, जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र श्रीवास्तव, पंकज प्रजापति, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष इंजी. अभय यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीस खांन, महेन्द्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा नेता विकास यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

