टीकमगढ़ । 30 सितंबर 2023 शनिवार के दिन शाश्वत सिंह बुंदेला अंकुर भैया प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा 18 वर्ष के प्रथम युवा वोटर को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अंकित कश्यप की उपस्थिति में फर्स्ट वोट फॉर कांग्रेस कार्ड लॉन्च किए गए। एनएसयूआई,युवा कांग्रेस, बेरोजगार प्रकोष्ठ जिले की सभी विधानसभाओं में स्कूल,कॉलेजों में कैंप युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए काम करेगा। शाश्वत सिंह अंकुर भैया के नेतत्व में टीकमगढ़ विधानसभा 43 बूथ -बूथ जाकर युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी को सफलता मिल सके।