टीकमगढ़। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा द्वारा एक ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक को 30 सितंबर 2023 शनिवार के दिन सौंपा गया इस ज्ञापन के दौरान मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा के अध्यक्ष देवानंद विश्वकर्मा सहित जिला सचिव मुकेश त्रिपाठी एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेस को जानकारी देते हुए संघ के जिला अध्यक्ष देवानंद विश्वकर्मा ने बताया कि भारत सरकार से यह मांग की गई है कि एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना सीसीएस पेंशन नियम 1972 को लागू किया जाए। इसी मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक को ज्ञापन सौंपा गया और इस ओर अति शीघ्र कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।

