टीकमगढ़ । थाना कोतवाली अंतर्गत हुई चोरियों की पतारसी एवं बरामदगी हेतु पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ रोहित काशवानी द्वारा लगातार निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी कोतवाली टीकमगढ़ को निर्देशित किया गया है।
उक्त के पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार पतारसी एवं कडी मेहनत कर अप.क्र.396/23, धारा 379 ताहि. में गुलाब गार्डन से जेवर कीमती 5 लाख रूपये के चोरी गये थे। जो आरोपी बतन सिंह पिता चंदर सिंह सांसी निवासी गुलखेड़ी द्वारा चोरी करना पाये जाने से चोरी गये सम्पूर्ण जेवर जप्त किये गये है। अप.क्र. 1016/22 धारा 379 ताहि. में मिश्रा तिराहा पर साईकिल से विधि विरुद्ध बालक एवं बतन सिंह पिता चंदर सिंह सांसी निवासी गुलखेडी द्वारा चोरी गये 80 हजार रूपये में से 73600 रूपये जप्त एवं घटना में प्रयुक्त अल्टो कार क्र. एमपी 09 डब्लूएफ 3616 जप्त की गई है। अप.क्र. 802/23 धारा 379 ताहि. जो कि अस्पताल चौराहा पर मेडीकल से गये 80 हजार रूपये चोरी हुये थे। उक्त राशि में से 75 हजार रूपये विधि विरुद्ध बालक से जप्त किये गये। उक्त कार्यवाही में निरी.आनंद राज, प्र.आर.सतीश, प्र.आर.बृजकिशोर, प्र.आर. कैलाश, प्र.आर.गजाधर, आर. मुकेश राजगिर, आर. अरविंद, आर. हरेंद्र, आर. आशीष, आर.शिवशंकर का सराहनीय योगदान रहा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

