नर्मदापुरम/कन्हैया लाल वर्मा/मध्यप्रदेश कल आज और कल विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन 2 अक्टूबर की शाम को नमन नर्मदा गार्डन नर्मदापुरम में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी बंगलुरू दक्षिण से सांसद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आऐगें। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अखिलेश खण्डेलवाल ने बताया कि तेजस्वी सूर्या जिले के प्रबुद्धजनों से मध्यप्रदेश कल और कल विषय पर संवाद करेंगे। और आगामी विधानसभा में मध्यप्रदेश सरकार के घोषणा पत्र प्रबुद्धजनों से सुझाव लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अतुल सेठा करेंगें वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पं. गोपाल प्रसाद खड्डर, विनोद निगम, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, माधवदास अग्रवाल, सामान्य वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष शिव चौबे, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी, सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रबुद्धजन मौजूद रहेंगे।

