टीकमगढ़। 02 अक्टूबर 2023 सोमवार के दिन टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने वार्ड के संबंधित पार्षद गणों एवं वरिष्ठ जनों आम नागरिकों संबंधित वार्ड वासियों के साथ कायाकल्प योजना के अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर 19 से लेकर वार्ड नंबर 27 तक रोड एवं नाली निर्माण कार्यों को लेकर भूमि पूजन किये।
इस योजना के अंतर्गत जिन वार्डों में जिस कामों का भूमि पूजन किया गया उसमें वार्ड नंबर 10 एवं12 आवास बस्ती में सी.सी. रोड निर्माण कार्य। वार्ड नंबर 20 उपवन पार्क से चकरा रोड तक सी.सी. के ऊपर बी.टी कार्य।
वार्ड नंबर 22,16 एवं 15 में सी.सी. रोड मजबूती करण कार्य। वार्ड नंबर 23 सेल सागर तिराहे से लक्कड़ खाना एवं पुराने बस स्टैंड की ओर जाने वाले रास्ते के ऊपर बी.टी कार्य। वार्ड नंबर 22 में पठला मोहल्ला में सी.सी. रोड निर्माण कार्य। वार्ड नंबर 27 में सागर बाईपास रोड से अहिरवार जी के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य। वार्ड नंबर 26 में बांदा रोड से सागर बाईपास रोड तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य। वार्ड नंबर 21 में विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड निर्माण कार्य। इन वाडोॅ में इन कार्यों को लेकर भूमि पूजन किए गए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

