टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में 2.21 लाख पीएम आवासों का गृह प्रवेश एवं पीएम आवास शहरी में 1355 आवासों व अन्य इकाइयों का लोकार्पण के अंतर्गत टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिकोली में विधायक राकेश गिरी ने हितग्राही पवन लोधी,मांजना कुशवाहा, छाक्की कुशवाहा,भगवान आदिवासी,लल्लू वंशकार के मकान का गृह प्रवेश कराया, साथ ही उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। आयोजित कार्यक्रम में विधायक राकेश गिरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं सीईओ आशीष अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम वासियों ने विधायक राकेश गिरी का फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया।साथ ही विधायक राकेश गिरी ने भी सभी बुजुर्गों को भी फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान विधायक राकेश गिरी ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2.21 लाख पीएम आवासों का गृह प्रवेश एवं पीएम आवास शहरी में 1355 आवासों व अन्य इकाइयों का लोकार्पण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि कोई भी गरीब झोपड़ी एवं कच्चे घरों में नहीं रहेंगे, उन्हें पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत लगभग 90 प्रतिशत लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं जो कि पहले अपनी झोपड़ी या कच्चे मकान में अपना पालन पोषण करते थे जो अब पक्के मकान में निवास कर रहे हैं। वहीं शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भी पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचे जिसके लिए मेरे द्वारा लगातार प्रयास किया जाता है और हर पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं के तहत लाभ दिलाया जाता है। इस अवसर पर सीईओ आशीष अग्रवाल, सरपंच ,सचिव ग्राम के वरिष्ठ लोग जनप्रतिनिधि एवं भाजपा समर्थक सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

