टीकमगढ़ । 02 अक्टूबर 2023 को नगर के मुख्य चौराहों और मुख्य मार्गो से वैश्य महासम्मेलन द्वारा वैश्य चेतना वाहन रैली निकाली गई जहां जगह-जगह इस रैली का लोगों ने स्वागत किया इसी क्रम में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के नेतत्व में महेन्द्र सिंह बुंदेला बडे़ दाऊ,आकर्ष सिंह,गोलू राजा के द्वारा वैश्य महासम्मेलन द्वारा निकाली गई वैश्य चेतना वाहन रैली का जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर टीकमगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक , सूर्यप्रकाश मिश्रा दद्दी प्रदेश सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस, संजय नायक उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका टीकमगढ़, के साथ ही कांग्रेस के समस्त पार्षदगण, युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण बेरोजगार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीगण सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

