टीकमगढ़। कलेक्ट्रेट परिसर में बनने वाले एसडीएम भवन का विधायक राकेश गिरी ने 1.31 करोड़ रुपए की राशि से गुरुवार के दिन जन प्रतिनिधियों के साथ विधि विधान से भूमि पूजन किया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विधायक राकेश गिरी का फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया। इसके साथ ही विधायक राकेश गिरी ने बताया कि आज 1.31 करोड़ रुपए की लागत से एसडीएम भवन का विधि विधान से भूमि पूजन किया गया।
जिसे जल्दी ही पूर्ण करा कर जिला प्रशासन के सुपुर्घ कर दिया जाएगा। वही विधायक राकेश गिरी ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की अनेक समस्याओं को सुना एवं उन्हें जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जनपद उपाध्यक्ष ललित अहिरवार, एसडीएम संजय द्विवेदी, तहसीलदार श्रीपत अहिरवार, गोविंद सिंह ठाकुर, सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके साथ विधायक राकेश गिरी ने गुरुवार के दिन कुशवाहा समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का शहर के सिंधी धर्मशाला चौराहे पर फूलों की पुष्प वर्षा कर स्वागत किया साथ ही सभी कुशवाहा समाज के लोगों को लव कुश जयंती के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की एवं बधाई दी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

