टीकमगढ़ । 07 अक्टूबर 2023 शनिवार के दिन जिले में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव के द्वारा यादवेंद्र सिंह बुंदेला पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र 43 टीकमगढ़ में पूर्व सैनिक जिला स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्याम शंकर श्रीवास्तव रिटा.मेजर जनरल एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपस्थित रहे। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन साहू ,शाश्वत सिंह बुंदेला प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में बताया गया जिले के पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और कांग्रेस का साथ देने का संकल्प लिया।

