टीकमगढ़ । आगामी विधानसभा चुनाव 2023 एवं आने वाले त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए टीकमगढ़ जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के विभिन्न थानाअंतर्गत दिनांक 01.10.23 से 07.10.2023 तक पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा फ्लैग मार्च निकालने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में दिनांक 07.10.2023 को थाना प्रभारी खरगापुर निरीक्षक मुकेश शाक्य के नेतृत्व में थाना खरगापुर अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

