टीकमगढ़ । पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला और वरिष्ठ कांग्रेसियों एवं नपा के पार्षदों सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी गणों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक ने शनिवार 07 अक्टूबर 2023 को नगर के विभिन्न वार्डो में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों को लेकर अलग-अलग वार्डों में भूमि पूजन किए जहां इस अवसर पर वार्ड नंबर 20 इंद्रपुरी कालोनी और शिवशक्ति कालोनी में नाली निर्माण कार्य एवं वार्ड नंबर 02 जरिया मुहल्ला मजरा में सी सी रोड एवं नाली निर्माण कार्य और वार्ड नंबर 27 ख्वाजा नगर कॉलोनी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस दौरान अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक ने कहा कि शहर के चहूमुखी विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हूं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वार्ड की जनता द्वारा नाली निर्माण एवं सीसी रोड की मांग की जा रही थी। इसके साथ ही बरसात के मौसम में देखा गया था की यहां नालियों में बहने वाला पानी सड़कों पर बह रहा था। इतना ही नहीं पानी सड़क के जरिए लोगों के घरों में जा घुसा था। इसलिए नगर पालिका द्वारा यहां के टेंडर लगाए गए और आज भूमि पूजन कर यहां का काम शुरू करा दिया गया है। उन्होंने कहा है कि यहां अच्छी सी सी रोड एवं नाली निर्माण कराई जाएगी। कार्यक्रम के इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी नापा पाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय नायक,पार्षद अनीस खान, रामकुमार यादव, ध्रुव यादव,जसवंत बालमीक , अरविंद रजक , पार्षद प्रतिनिधि फरीद खान सहित वार्ड वासी जन एवं नपा के संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जबसे टीकमगढ़ नगर पालिका की कमान अध्यक्ष के रूप में अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक को मिली है तभी से वह सदैव नगर के चहुमुखी विकास को लेकर लगातार काम कर रहे हैं और नगर वासियों की नापा से संबंधित समस्याओं को तत्काल हल कर रहे हैं एवं उनका कहना है कि मेरा सदैव यह प्रयास है कि नगर पालिका से मिलने वाली जनहितैषी योजनाओं का लाभ पात्र नगर वासियों को समय सीमा में और बड़ी ही सहजता और सरलता से मिले एवं नगर पालिका से संबंधित कार्यों के लिए नगर वासियों को कोई भी परेशानियां न हो और ना ही उन्हें अपने कार्यों के लिए भटकना ना पड़े उन्होंने कहा कि बस इसी उद्देश्य को लेकर मैं लगातार शहर विकास के कार्यों में लगा रहता हूं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

