टीकमगढ़ । नगर के स्थानीय सिविल लाइन में स्थित एक स्थानीय गार्डन में रविवार 08 अक्टूबर 2023 को दोपहर करीब 02 बजे से भाजपा द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सम्मिलित हुए जिन्होंने इस आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश शासन के मंत्री एवं खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल सिंह लोधी टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश गिरी गोस्वामी भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित नुना पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गोयल सहित वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी एवं जाने-माने प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर बीके राय व भाजपा महिला मोर्चा सहित जिला भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता गढ़ एवं व्यापारी व
समाजसेवी एवं नगर के अनेक प्रबुद्ध जन एवं भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन भाजपा के युवा नेता रीतेश भदौरा ने किया। इस कार्यक्रम में मंचासीन सेवा निवृत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य आरपी तिवारी और कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के सेवानिवृत प्राचार्य सीएल कुम्हार एवं सत्येंद्र ठगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भारत देश में गरीबों को सम्मान देने और उनका मान बढ़ाने का काम एवं देश को आगे बढा़ने का काम देश के प्रधानमंत्री सिर्फ नरेंद्र मोदी ने किया उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई वर्षों तक कांग्रेस ने देश में राज्य किया लेकिन कभी भी उन्होंने इस काम को नहीं किया। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनको भी मान सम्मान देने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है सरकार की संचालित कई योजनाओं का ब्यान करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने देश में लोगों की तरक्की को लेकर काम किया है चाहे वह कोई भी वर्ग हो लेकिन भाजपा ने सभी वर्गों की सोच कर रणनीति बनाई है और काम किया है और काम आगे भी करेगी उपस्थिति कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि आगामी समय में भी भाजपा की सरकार बनेगी और लोग भाजपा को समर्थन देंगे इस प्रकार तमाम भारत सरकार की योजनाओं को गिनने हुए उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता जनार्दन को संबोधित अपनी वाणी से करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भी जनता जनार्दन निरंतर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है और विकास एवं तरक्की की ओर जनता जनार्दन जा रही है कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम का आभार झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के टीकमगढ़ जिला संयोजक नीरज शर्मा ने किया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

