टीकमगढ़। कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 08 अक्टूबर 2023 रविवार के दिन यादवेंद्र सिंह बुंदेला पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन ने विधानसभा क्षेत्र 43 टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत लार और उसमें सम्मिलित सभी ग्रामों में नुक्कड़ सभाएं की और घर – घर जाकर जनसंपर्क किया उक्त कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश मिश्रा सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ उप ब्लॉक बुडेरा के अध्यक्ष,लार मंडलम अध्यक्ष,लार सेक्टर अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प लिया और जनता अपार समर्थन मिला। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने अपनी कार्य प्रणाली तेज कर दी है और आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के गांव गांव जाकर लोगों के घर-घर पहुंच रहे हैं और जनसंपर्क कर कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

