टीकमगढ़ । नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक ने 08 अक्टूबर 2023 रविवार के दिन शहर के वार्ड नंबर 11 हरिजन बस्ती में मुक्ति धाम की बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन किया साथ ही वहा की जनता को हो रही परेशानी से मुक्त कराया। इस वार्ड के पार्षद जसवंत बालिमक है जहां इस कार्य की लागत राशि 22.59 रुपए है। इस कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जनों में नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय नायक ,पार्षद अनीस खान, रामकुमार यादव, ध्रुव यादव,जसवंत बालमीक, देवीलाल अहिरवार सहित नगर पालिका के संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण एवं वार्ड वासी जनता जनार्दन मौजूद रही। उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक लगातार नगर के प्श विकास को लेकर प्रयासरत हैं और लगातार नगर के विकास कार्यों में जुटे हुए हैं जहां जनता जनार्दन की जैसी आवश्यकता उन्हें जहां दिखाई देती है उसी प्रकार से वह नगर पालिका की कार्यप्रणाली को बनाए हुए हैं।