टीकमगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम शंकर श्रीवास्तव जिले के प्रवास के दौरान ताल दरवाजा स्थित श्री 108 चित्र गुप्त मंदिर पहुंचे और भगवान के दरबार में पूजा अर्चना की तदोपरांत मुरारी लाल श्रीवास्तव व प्रदीप खरे ने माला पहनाकर स्वागत किया एवम वरिष्ठ जन रवि खरे व अरुण खरे द्वारा शाल श्रीफल भेंट किया गया मातृ शक्ति के रूप में उपस्थित विभा श्रीवास्तव मीरा खरे व शिल्पा खरे द्वारा कनक भगवान दरबार का चित्र भेंट किया गया इसके वाद जनरल श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने कयस्थजनों की सभा को संबोधित किया अपने संबोधन में बुद्ध जीवी कायस्थ समाज को एक जुट होकर रहने की बात कही उन्होंने कहा की देश की सर्व समाज के विकास और निर्माण में कायस्थ समाज सदियों से अग्रणी रहा है । स्वामी विवेकानंद जी, डॉ राजेंद्र प्रसाद,लाल बहादुर शास्त्री जी से लेकर अमिताव बच्चन जैसी शख्सियत सर्व समाज के विकास के लिए कायस्थ समाज की देन है हम सब एक जुट रहकर देश और सर्व समाज के कल्याण में महती भूमिका अदा कर सकते है । कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व पी एम यू एम शिक्षक संघ के प्रांत प्रमुख ने अपने अल्प उद्बोधन में कहा की चाहे राजनीति का क्षेत्र हो, चाहे खेल, सुरक्षा, शिक्षा, विज्ञान और बलिदान का कायस्थ समाज ने हर जगह अपना परचम लहराया है और अपनी बुद्धिमत्ता और बलिदानों से हर जगह निर्माण का काम किया है । कार्यक्रम का संचालन कर रहे कायस्थ महा सभा के जिलाध्यक्ष कार्तिक खरे ने जिले के कायस्थ समाज की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए जिले की कायस्थ महासभा द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला
। अभिषेक खरे रानू ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी कार्य कर रहे समाजनों के कार्यों पर प्रकाश डाला । कायस्थ समाज की महिला इकाई,युवा इकाई व वरिष्ठ जनों ने मेजर सहाब व उनके साथ उपस्थित सैनिकों का शाल श्रीफल से सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किए । कार्य क्रम में मुख्य रूप से मातृ शक्ति श्रीमती विभा श्रीवास्तव, मीरा खरे, शिल्पा खरे,कार्तिक खरे ,हेमंत श्रीवास्तव, अभिषेक खरे, राजेश खरे,अजय खरे, मुकेश खरे, सतीश खरे, अरुण खरे,मोहित खरे, विनय खरे, प्रतीक खरे,शुभ्रांत खरे, विकास श्रीवास्तव, शोभित खरे, ऋषभ खरे, सौरभ श्रीवास्तव, एकांश खरे, मोहित खरे,कायस्थ समाज के सम्मानित जन रवि खरे, अरुण खरे, मुरारी लाल, प्रदीप खरे विशेष अतिथि सतीश खरे अभिषेक खरे एवं अन्य महासभा के सदस्य एवं कायस्थजन उपस्थित रहे
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

