टीकमगढ़ । डिवाइन ग्रुप आफ कंपनी की ओर से आगामी नवदुर्गा महोत्सव में 21 एवं 22 अक्टूबर 2023 को झांसी रोड पर स्थित सिल्वर स्टेट रिसोर्ट में भव्य गरबा का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होगा इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन डिवाइन ग्रुप आफ कंपनीज के तत्वाधान में होगा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल ने बताया कि यह आठवां वर्ष का कार्यक्रम होगा जहां यह प्रतिवर्ष नवदुर्गा महोत्सव में किया जाता है इस कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल और कार्यक्रम के अन्य सहयोगी आयोजकों ने 08 अक्टूबर 2023 रविवार की शाम करीब 5.00 बजे नगर के सिविल लाइन में स्थित एक स्थानीय रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता भी की जहां प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल ने तमाम जानकारियां पत्रकारों को दीं और उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होगा। कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल ने बताया कि यह 21 और 22 अक्टूबर 2023 को 02 दिन मुख्य कार्यक्रम सिल्वर स्टेट रिसोर्ट में शाम करीब 6.30 से प्रारंभ होगा।इस अवसर पर रजनी जायसवाल देवेन्द्र भास्कर सहित महिला मण्डल तथा कमेटी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

