टीकमगढ़। नगर के बानपुर दरवाजा में सर्व समाज फाऊंडेशन इंडिया की एक अहम बैठक आहूत की गई। जिसमें सर्व समाज फाऊंडेशन इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रज्जाक अली शाह के निर्देश का अनुपालन करते हुए प्रदेश सचिव राकेश कुमार झाने संगीतमय भागवत सप्ताह कथा वाचक समाजसेवी पीएचडी संस्कृत व्याकरण डॉक्टर विकास चंद्र शास्त्री हीरो महाराज को सर्व समाज फाऊंडेशन इंडिया किसान मोर्चा का सागर संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष रज्जाक अली शाह ने अपनी संबोधन में कहा है कि पंडित डॉक्टर विकास चंद्र शास्त्री हीरो महाराज की नियुक्ति सर्व समाज फाऊंडेशन इंडिया किसान मोर्चा के लिए मील का पत्थर साबित होगी। मंच संचालन महफूज अंसारी ने किया कार्यक्रम में उपस्थित किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश पाल, राकेश झा, भूपेंद्र इरशाद अली, मनीष कुमार कुशवाहा, शोएब अली, चंद्रेश कोरी, बंटू सोनी, बाबूलाल कुशवाहा, महफूज अंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

